चंपावत पिथौरागढ़ एनएच मलबा आने से दो जगह बाधित
चंपावत । चंपावत में रात रात में हुई बारिश की वजह से जनजीवन पूर्ण रूप से अस्त-व्यस्त हो गया है चंपावत पिथौरागढ़ एनएच स्वाला और च्युरानी के मलबा आने से बाधित है। एनएच बंद होने से कई वाहन सड़क के दोनों और फंसे हुए हैं। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे मार्ग खोलने में काफी दिक्कत आ रही है।
वहीं टनकपुर क्षेत्र में पूर्णागिरि की हनुमान चट्टी के पास सुबह भारी मलबा आ गया। दर्शन को आने वाले कई श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना।
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार चंपावत में सर्वाधिक 87 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

More Stories
धौन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे डीएम, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
संस्कृत ग्राम खर्ककार्की पहुंचे दर्जा मंत्री डॉ. नवीन पंत, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं