के दमतोला मौन पालन को लेकर गोष्ठी की
संवाददाता चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार और जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली के निर्देश पर उद्यान विभाग ने पलायन प्रभावित गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
चंपावत विकासखंड के दूरस्थ ग्राम रमेला के दमतोला तोक में ग्राम प्रधान नीरज बोहरा की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधुमक्खी पालन और मौन बॉक्स वितरण योजना के लिए किसानों का चयन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। ग्रामीणों को उद्यान, मधुमक्खी पालन और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
इस दौरान उद्यान निरीक्षक निधि जोशी, पर्यवेक्षक रेखा चंद, गणेश गिरी, उद्यान सहायक गिरीश जोशी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।







More Stories
पॉलिटेक्निक में गुलदार की दहशत के बीच विद्यार्थियों को किया जागरूक
पहली नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम में उमड़े श्रद्धालु, 25 हजार ने किए दर्शन
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कार्मिक रवाना, आज सचिवालय घेरेंगे