पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात फायर यूनिट की तत्परता से परचून की दुकान में लगी आग पर पाया काबू
संवाददाता टनकपुर। ग्राम गुदमी, बनबसा स्थित एक परचून की दुकान में मंगलवार तड़के आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात अस्थायी फायर यूनिट बनबसा तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:20 बजे फायर स्टेशन टनकपुर को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एमएफई से पंपिंग एवं होज रील की सहायता से कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। फायर यूनिट की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों व क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के बाद फायर कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फायर यूनिट में एलएफएम राजेश कार्की, डीवीआर श्याम सिंह, एफएम जसवीर सिंह, एफएम विक्रम नेगी एवं एफएम अमित भट्ट शामिल रहे।
पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात फायर यूनिट की तत्परता से परचून की दुकान में लगी आग पर पाया काबू

More Stories
बनलेख के पास वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
महिलाएं खेत, संस्कृति और आजीविका की मुख्य धुरी : गीता धामी
टननकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बनलेख के पास100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल