उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के 15वे दिन अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी
… धरना स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड क्रांति दल ने, महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर अपना समर्थन प्रदान किया
संवाददाता चंपावत ।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के धरना प्रदर्शन को सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने समर्थन प्रदान किया।
उत्तराखंड क्रांति दल जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा ने सभी 27 सूत्रीय मांगों को विभागीय तौर पर कर्मचारी के हित में बताते हुए यथाशीघ्र सरकार द्वारा मान्यता देने की मांग की ।
उन्होंने मुख्य रूप से अभियंताओं के डेवलपमेंट प्लान, प्रोग्रेसेन के समाधान, ग्रेड पे को बढ़ाने एवं ओ.पी.एस पर जोर देते हुए सरकार पर दबाव बनाने की बात कही । और महासंघ के इस अनिश्चित कालीन हड़ताल में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया ।
समर्थन देने वालों में उत्तराखंड क्रांति दल जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा, जिला महामंत्री विपिन शर्मा, अल्फा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश जोशी, चार्ली ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, अल्फा ब्लॉक के महामंत्री पीयूष तिवारी, उक्रांद कार्यकर्ता संजय भट्ट, संदीप भट्ट, राकेश सिंह कठायत, मनीष आदि शामिल रहे।

More Stories
कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासन-पुलिस टीम का विरोध
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने कहा अंकिता के परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिला
बनबसा में हिस्ट्रीशीटर खक्का पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार