September 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लोहाघाट में पथ संचलन किया

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में RSS का पथ संचलन
वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लोहाघाट में पथ संचलन

चंपावत/लोहाघाट। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 अवसर पर RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने नगर में पथ संचलन हुआ। स्वयंसेवकों ने भारत मां के जयकारों के साथ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उद्घोष के साथ मार्च निकाला। जिसमें अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य वक्ता जिला संघचालक मोहन
ने उद्बोधन में वर्ष प्रतिपदा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने हिंदू कालगणना की वैज्ञानिकता, सनातन संस्कृति की गौरवपूर्ण विरासत और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की।
नगर संघचालक जगदीश ओली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पथ संचलन विद्यामंदिर से शुरू होकर शीतला माता मंदिर, खड़ी बाजार, गांधी चौक होते हुए पुनः विद्यामंदिर पर समापन हुआ। संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक और नागरिक शामिल हुए। इस दौरान योगेश पांडेय,सुनील चौबे, चंद्रशेखर, रमेश, रवि जोशी
अमित, सुरेश, मुकेश, सुमित, गोविंद, निर्मल, सतीश पांडेय, रविशंकर पांडेय, राजू गडकोटी, पप्पू वर्मा, , देवेंद्र बोहरा, गंगा सिंह, जीवन तिवारी,दीपक जोशी
आदि मौजूद थे।

शेयर करे