September 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने 2 गुमशुदा बच्चे सकुशल बरामद

Dukan Ad
Dukan Ad

ऑपरेशन स्माइल के तहत चम्पावत पुलिस की तत्परता से 2 गुमशुदा बच्चे सकुशल बरामद ।
संवाददाता चंपावत। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुवे ऑपरेशन स्माइल के तहत दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया
। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर 23 मार्च को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्यवाही की है।
कोतवाली चम्पावत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 02 बच्चे बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं और अभी तक वापस नहीं आए हैं। सूचना पर कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस की सहायता से बच्चों की लोकेशन का पता लगाया गया। जिनको पुर्णागिरी टनकपुर क्षेत्र से बरामद कर तत्पश्चात दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

शेयर करे