September 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार,पोक्सो के तहत मामला दर्ज

Dukan Ad
Dukan Ad

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार,पोक्सो के तहत मामला दर्ज
संवाददाता टनकपुर ।
नगर निवासी एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरूद्ध पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग के पिता की ओर से टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर 2: 30 बजे अजहर पुत्र अहमद करीम, निवासी पेट्रोल पंप टंकी के पास, इस्लामनगर न्यूरिया, जनपद पीलीभीत ने उसकी 10 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए गलत नियत से छाती व अन्य जगह हाथ फेरा। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग के पिता के अनुसार उसने आरोपित को आम तुड़वाई के लिए बुलाया था। काेतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरूद्ध धारा 74,351 (2) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल से आई एसआई गुरविंदर कौर मामले की जांच कर रही हैं।

शेयर करे