June 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिला प्रशासन का पर्याप्त LPG गैस होने का दावा लेकिन निराश लौट रहे उपभोक्ता बुक नहीं हो पा रही गैस

जिला प्रशासन का पर्याप्त LPG गैस होने का दावा लेकिन बैरंग लौट रहे उपभोक्ता बुक नहीं हो पा रही गैस

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गैस आपूर्ति की ली समीक्षा बैठक, जनपद में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध होने का दावा

संवाददाता चंपावत ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के मध्य उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर तमाम तरह की जानकारी फैल रही है। एलजी के दामों में बढ़ोतरी के बाद भी इस बात को बल मिला की घरेलू गैस की किल्लत हो सकती है। आज बुधवार को लोहाघाट चंपावत में कई उपभोक्ताओं ने गैस बुक नहीं होने की शिकायत की उपभोक्ता गैस ऑफिस पहुंचे लेकिन बुक नहीं होने की वजह से उन्हें गैस नहीं मिल पाई। बताया गया की साइट में तकनीकी दिक्कत हो रही।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग एवं गैस एजेंसियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कुछ स्थानों पर गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक अफवाहें फैल रही हैं, किंतु जनपद चम्पावत में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक संदेशों से सावधान रहें।

उन्होंने आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जनपद में एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने भी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे ‘पैनिक बुकिंग’ से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उन्होनें नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल सरकारी सूचना, आधिकारिक बुलेटिन या संबंधित गैस कंपनियों के अधिकृत पोर्टल पर ही विश्वास करें।
वही गैस बुक नहीं होने पर जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि तकनीकी खामी सर्वर डाउन होने के कारण गैस बुक नहीं हो पा रही थी । कल सर्वर के ठीक होने की उम्मीद है जिले में पर्याप्त एलजी उपलब्ध है।

शेयर करे