April 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

नशा तस्करी पर चंपावत पुलिस की कार्यवाही 13.10 ग्राम इसमें के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करी पर चंपावत पुलिस की कार्यवाही 13.10 ग्राम इसमें के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
… ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही जारी।
… रेखा यादव पुलिस अधीक्षक के
नेतृत्व मे पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी
संवाददाता चंपावत।
एसओजी पुलिस टीम द्वारा 13.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन स्मैक तस्कर दो मोटर साइकल सहित गिरफ्तार
रेखा यादव पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त थाना कोतवाली प्रभारी को आदेशित किया गया है ।
इसी क्रम में आज 06 मार्च को सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बनबसा थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व कुशल जानकारी हासिल कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान हुड्डी नदी जंगल जगबूड़ा पुल के पास 13.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
जिसमें
अभियुक्त अमन चन्द से 04.75 ग्राम, 2-अभियुक्त विपिन आर्या सें 4.83 ग्राम, तथा 3-अभियुक्त दिनेश चन्द सें 3.52 ग्राम स्मैक (कुल 13.10 ग्राम अवैध हेरोइन/ स्मैक) सहित गिरफ्तार किया गया ! अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह यह स्मैक अजय उर्फ अंकित, निवासी नानकमत्ता, जिला उ.सि.नगर से खरीद कर लाये थे ! तीनो अभियुक्त स्मैक पीने के आदी है ।
उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उ.नि कमलेश भट्ट प्रभारी एस.ओ.जी.,HC मतलूब खान SOG,का. उमेश राज SOG,का. ललित चौधरी SOG,का. कुलदीप सिंह SOG का. सूरज कुमार SOG का. राजकुमार SOG का. नासिर (सर्विलांस) शामिल रहे

शेयर करे