June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

अनुप्रिया राय ने तीसरी बार UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई,258वीं रैंक हासिल की

अनुप्रिया राय ने 258वीं रैंक हासिल की

2023 में भारतीय डाक सेवा में चयनित हुई

2024 में 189वीं रैंक और भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण
संवाददाता चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट की अनुप्रिया राय UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल हुई है। उन्होंने यह परीक्षा तीसरी बार पास की है। उन्होंने 258वीं रैंकिंग हासिल की है।

लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पिता मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया राय ने लगातार तीसरे साल UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इससे पूर्व 2023 में उनका चयन भारतीय डाक सेवा के लिए हुआ था। 2024 में उन्हें 189वीं रैंक मिली। वर्तमान में वे भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में प्रशिक्षणरत हैं।

चंपावत ABC अल्मामैटर पब्लिक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अनुप्रिया राय ने जवाहर नवोदय विद्यालय, दिल्ली के DPS स्कूल से होते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। मुख्य परीक्षा में उनका एच्छिक विषय समाज शास्त्र था। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने से पूर्व उन्होंने हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग और SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) में सहायक निदेशक के पद पर भी चयनित हुई।
पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, जिलाधिकारी मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सीएमओ देवेश चौहान, सतीश पांडे, प्रकाश राय, सुभाष बगौली,निर्मल महारा आदि ने शुभकामनाएं दी।

शेयर करे