April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

स्वच्छता व यातायात व्यवस्था के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम ने आवास में किया रात्रि भोज

होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात व्यवस्था के फ्रंटलाइन कर्मियों संग जिलाधिकारी आवास में रात्रि भोज

संवाददाता चंपावत। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जनपद चम्पावत को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में दिन-रात जुटे फ्रंट लाइन वॉरियर्स के सम्मान में जिलाधिकारी आवास पर सपरिवार रात्रि भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों तथा स्वाला डेंजर जोन क्षेत्र में लगातार कार्य कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने वाले कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी कर्मियों का स्वागत करते हुए उनके समर्पण, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान जहां एक ओर आमजन उत्सव मनाते हैं, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता कर्मी एवं यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनजीवन को सुचारु बनाए रखते हैं। उनका योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को मिष्ठान भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, पर्यावरण मित्र तथा स्वाला डेंजर जोन में कार्य कर रहे कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करे