संवाददाता लोहाघाट।
लोहाघाट में जहां आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यक्रम का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विरोध किया और काले झंडे दिखाये वहीं उनकी पार्टी के विधायक ने मंच से मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की और आभार जताया। सुबह 11:00 बजे करीब लोहाघाट में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाये बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं
लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने रामलीला मैदान में होली रंग महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ मंच साझा किया साथ ही इस दौरान उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की प्रशंसा की और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के सभी विधायकों को 10 कार्य करने का वादा किया था जिसमें उन्होंने लोहाघाट के सरयू लिफ्ट परियोजना को स्वीकृत कराने को लेकर प्रयास किया था जिसे मुख्यमंत्री धामी ने पूरा कर दिया।
उन्होंने इस दौरान लोहाघाट नगर की नजूल भूमि का मामला भी उठाया और मुख्यमंत्री धामी से इस पर भी शीघ्र फ्री होल्ड की कार्रवाई की मांग की।
बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष और उनके कुछ समर्थक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का विरोध कर कॉलेज झंडे दिखा रहे थे दूसरी तरफ उन्हीं के पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की प्रशंसा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो चुकी है धामी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उनके पास कोई जवाब नहीं है तभी उनके पार्टी के ही विधायक मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते नहीं थकते उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो पूरी तरह खत्म हो चुकी है । सीएम धामी के विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस के विधायक भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
फोटो परिचय…ऊपर फोटो में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सीएम को गुलाब दे रहे हैं
दूसरी फोटो में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पुलिस हिरासत में ले रही है

More Stories
नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आने पर हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार
विश्व पर्यावरण दिवस पर ककनई में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
चम्पावत में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, तीन दवाओं के नमूने लिए गए