June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत जिला बनाओ आंदोलन के प्रमुख आंदोलनकारी सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा का 96 वर्ष की उम्र में निधन

संवाददाता चम्पावत ।
चंपावत जिला बनाओ आंदोलन सक्रिय भूमिका निभाने वाले
सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर त्रिलोक सिंह बोरा का 96 वर्ष की आयु में लाल कुआं में निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

उनके निधन की खबर से चंपावत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भेसज संघ चंपावत के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद सिंह बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया स्वर्गीय त्रिलोक सिंह बोरा के पुत्र श्याम सिंह बोरा वर्तमान में लालकुआं रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में तैनात हैं। स्व. बोरा का उपचार हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्व. बोरा ने अपने सेवाकाल में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंस्पेक्टर पद पर सेवाएं दीं और कंपनी कमांडर के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। वर्ष 1996 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई।
वह उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े और चम्पावत को जिला आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। चम्पावत जिला संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। बताया उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक चम्पावत जिला नहीं बनेगा, तब तक वह दाढ़ी और बाल नहीं कटवाएंगे।
जिला बनने के बाद ही उन्होंने अपना संकल्प पूर्ण किया। स्व. त्रिलोक सिंह बोरा चम्पावत क्षेत्र में एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी पहचाने जाते थे। जीवन के अंतिम पड़ाव में भी अस्वस्थ होने के बाद भी चंपावत के विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन में शामिल रहते थे।

शेयर करे