संवाददाता चंपावत।
सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर जेसीबी ऑपरेटर की खाई में गिरने से मौत ऑपरेटर का शव आज 23 फरवरी की अपरान्ह खाई से बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार रात में पैदल सूखीढांग की ओर आते वक्त संतुलन खोकर वह रास्ते से खाई में गिर गया। पुलिस और SDRF की टीम ने शव को चंपावत मोर्चरी भेज दिया है। इस वाकये से परिवार में हो रहा मच गया है।
चंपावत के तल्लादेश नीड़ निवासी (हाल निवासी जीआई मोहल्ला चंपावत) हेमेश कुंवर (24) पुत्र बद्री सिंह कुंवर सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर सूखीढांग से 7 किमी दूर पातली गांव में निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन में ऑपरेटर के रूप में तैनात था । कल रविवार की देर शाम कार्य के दौरान जेसीबी का फट्टा टूट गया था। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर का काम छोड़कर पैदल ही सूखीढांग की ओर चला गया।
सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर जेसीबी ऑपरेटर की खाई में गिरने से मौत

More Stories
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका