चंपावत जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से एक अनोखी शादी देखने को मिली यहां बेलखेत क्षेत्र में में दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आ जाने के कारण जिला प्रशासन ने कोविड-नियमों के तहत पीपीई पहनाकर शादी करवाई ।
दरअसल 5 मई को स्वास्थ्य विभाग में बेलखेत क्षेत्र में सैंपलिंग करवाई थी जिसमें ये दुल्हन पॉजिटिव आई थी दुल्हन की बारात उधम सिंह नगर से आनी तय हुई थी दूल्हा पक्ष द्वारा तय तिथि पर ही बारात लाने का निर्णय लिया गया था जिस पर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की देखरेख में शादी की रस्में पूरी करवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉक्टर मनीष बिष्ट डॉ गीरेंद्र चौहान राजस्व उपनिरीक्षक अमित सिपाल शामिल रहे डॉ मनीष बिष्ट ने बताया कि कोविड-19 नियमों के तहत शादी करवाई गई है जिसमें दूल्हा दुल्हन के साथ वर वधू पक्ष के लोगों को पीपीई किट पहनाए गए थे।बताया जा रहा है कि दुल्हन को 17 दिन तक मायके में ही होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा

More Stories
बालेश्वर मंदिर में नंदा-सुनंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा और झांकियों ने बांधा समां, स्कूली बच्चों ने दिखाई उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद