April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

माघ पूर्णिमा पर आदर्श कॉलोनी में खिचड़ी भोज

लोहाघाट: माघ पूर्णिमा पर आदर्श कॉलोनी में खिचड़ी भोज
लोहाघाट, 1 फरवरी 2026: माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदर्श कॉलोनी होली मैदान में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद 200 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आदर्श कॉलोनी के युवाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ईओ सौरभ नेगी,सभासद आशीष राय भी प्रसाद लेने पहुंचे।
अतिथियों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारा, प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। इस दौरान हरीश रावत, गिरीश सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह बिष्ट (सैम), अरुण थापा, मनोज राय, दीपक बोहरा, दीपक जोशी, रोहित जोशी, मोहित बिष्ट, विकास देव, विवेक जोशी, निखिल पुनेठा सहित बड़ी संख्या में अन्य युवाओं ने सहयोग प्रदान किया।

शेयर करे