October 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गोरल कप सेमीफाइनल मुकाबले में लोहाघाट ने पिथौरागढ़ को 3-1 से हराया लोहाघाट और खटीमा के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में चल रहे गोरल कप के सेमीफाइनल मुकाबले में लोहाघाट ने पिथौरागढ़ को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खटीमा और लोहाघाट के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
बुधवार को खेले गए रोमांचक फुटबाल मुकाबले में लोहाघाट की टीम से भूपेश पुजारी ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। वही दूसरे हाफ में पिथौरागढ़ के धीरज ने एक गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया लेकिन लोहाघाट के भूपेश पुजारी फिर से और अजय ढेक ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 3 1 से जीत दिला दी। मैच रेफरी और लाइनमैन अतुल अधिकारी ऋतिक तड़ागी शिवम की दूरी रहे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा मुख्य अतिथि रहे। साथ में सभी सभासद भी मैच देखने पहुंचे ।

शेयर करे