April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजी गई खटीमा की दिव्या, पंतनगर में शोध से बढ़ाया क्षेत्र का मान

यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजी गई खटीमा की दिव्या, पंतनगर में शोध से बढ़ाया क्षेत्र का मानखटीमा (उधम सिंह नगर)।
खटीमा की होनहार बेटी दिव्या पंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। दिव्या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा हैं और उनके इस सम्मान से खटीमा क्षेत्र सहित पूरे जिले का मान बढ़ा है।
दिव्या पंत, खटीमा विकास खंड के चकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ की बेटी हैं। यूकॉस्ट द्वारा देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित 20वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांफ्रेंस में उन्होंने अपनी एडवाइजर डॉ. लक्ष्मी तिवारी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत शोध कार्य के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की।
कांफ्रेंस में दिव्या ने कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से प्राप्त रायजोस्पेरियम की जैव नियंत्रण क्षमता और प्रभाव से संबंधित अपने शोध की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने उनके शोध को उत्कृष्ट मानते हुए यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 के लिए चयनित किया और मंच पर सम्मानित किया, जिसका उद्देश्य राज्य के युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है।
दिव्या की इस उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक डॉ. लक्ष्मी तिवारी सहित डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. रूपचंद शास्त्री, शैल कुमारी, नरेंद्र रौतेला, निर्मल न्योलिया आदि ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूकॉस्ट की इस पहल को प्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

शेयर करे