April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

डूंगरा बोरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

डूंगरा बोरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल
ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, पुलिस व प्रशासन मौके परलोहाघाट। सीमांत क्षेत्र डूंगरा बोरा में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम निवासी ढुंगरा बोरा अपनी टैक्सी वैगनआर (UK 03 TA 2479) से लोहाघाट की ओर जा रहे थे। कार में मनीषा पुत्री हजारी राम एवं विक्रम राम पुत्र सुरेश राम सवार थे। बताया गया कि ढुंगरा बोरा के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक मुकेश कुमार व मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन की सहायता से रेस्क्यू कार्य में जुट गए। पुलिस ने दोनों शवों को खाई से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

शेयर करे