September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बनबसा में 7.19 ग्राम स्मैक  के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

बनबसा में 7 ग्राम स्मैक  के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
थाना

बनबसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद भर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत बनबसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनबसा क्षेत्रान्तर्गत रामचन्द्र पुत्र श्यामा निवासी थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 7.19 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट,हेड कांस्टेबल एजाज अहमद,हेड कांस्टेबल, दिनेश प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करे