April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

भारत नेपाल सीमा शारदा बैराज बनबसा में निर्धारित सीमा से अधिक ₹50000 ले जाने पर धनराशि सीज

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा पर नेपाल राष्ट्र को निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जा रहें 01 व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही, 50 हजार ₹ की धनराशि जब्त
चंपावत।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत में भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि नेपाल राष्ट्र से लाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसी क्रम में आज मंगलवार को 1 व्यक्ति के कब्जे से 50 हजार ₹ की धनराशि को सीज किया गया।

थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत चौकी शारदा बैराज पर थाना अध्यक्ष बनबसा श्री सुरेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भारत से नेपाल राष्ट्र को निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि कुल 50 हजार रू. ले जाने वाले 1 व्यक्ति के विरूद्ध कार्यावाही की गयी। बरामदा धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर पाया और ना ही उनके द्वारा कोई प्रपत्र प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्ति वीरेन्द्र कुमार पुत्र नन्हे राम, निवासी ग्राम अहरो,जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
बरामद धनराशि को तथा व्यक्ति को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम में सुरेंद्र कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा,उ.नि. अरविन्द कुमार प्रभारी चौकी शारदा बैराज,अ.उ.नि.जीवन जोशी, हे.का.एजाज अहमद, विजय सिंह राणा,हे.का.दिनेश प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करे