चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट क्षेत्र से गुमशुदा बालक को पहाडग़ंज नई दिल्ली से किया सकुशल बरामद
चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश किए जाने के सम्बंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर शत- प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी क्रम में थाना लोहाघाट में पंजीकृत मुकदमा धारा 140 (3) BNS बनाम अज्ञात से संबंधित बाराकोट निवासी गुमशुदा बालक की खोजबीन एंव सर्विलांस की मदद से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर तलाश करते हुये। दिनांक 11 अप्रैल को गुमशुदा बालक को पहाड़गंज नई दिल्ली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।
पुलिस टीम में
में उप निरीक्षक हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट (जांच अधिकारी) हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह थाना लोहाघाट कांस्टेबल गिरीश भट्ट सर्विलांस सैल शामिल रहे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक