September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में बाइकर्स गैंग का आतंक युवाओं के दो गुटों में हुई मारपीट एक युवक का सर फोड़ा

Dukan Ad
Dukan Ad

युवाओं के दो गुटों में हुई मारपीट एक युवक का सर फोड़ा।
चंपावत/लोहाघाट । लोहाघाट ने जहां युवा बाइकर्स का आतंक है वही युवा अब एक दूसरे पर गैंग बनाकर हमला भी करने लगे हैं। यहां शिवालय पेट्रोल पंप से ऊपर शीतला माता मंदिर को जाने वाले मार्ग में आज सुबह 11:30 करीब दो युवकों के गुट आपस में भिड़े जिसमें एक युवक को सर में गंभीर चोट आई। 14 से 15 युवाओं के गुट में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अधिकांश युवा हेलमेट नहीं पहने थे और नशे की हालत में लग रहे थे। सड़क से गुजर रहे किसी भी व्यक्ति ने डर के मारे युवाओं को झगड़ा ना करने की हिदायत नहीं दी। बाद में मार्ग से जा रहे पत्रकार द्वारा जब उनका वीडियो बनाया गया तो सब फरार हो गए । नगर में युवाओं बाइकर्स का आतंक है और पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वाले और बिना हेलमेट चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है । झगड़ा करने वाले युवाओं की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे