एसएसजे कैंपस में छात्र-छात्राओं ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में छात्र छात्राओं ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाने। कैंपस करने के बाद लगातार फीस में बढ़ोतरी जैसी कई खामियों को लेकर कुलपति, परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। छात्रों ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस बने चंपावत को हटाने की मांग करते हुए कैंपस हटाओ कॉलेज वापस लाओ की मांग की।
छात्रों ने 22 मार्च के बाद आज 24 मार्च को फिर से चंपावत में विश्वविद्यालय के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज से एसएसजे कैंपस बनने के बाद सिर्फ शुल्क बढ़ा है, सुविधाएं नहीं। कहा कि हर सेमेस्टर में शुल्क लिया जा रहा है। जबकि पहले एक-एक सेमेस्टर छोड़ कर शुल्क लिया जाता है। शुल्क बढ़ी हैं लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ रही हैं। एक भी नई पुस्तक नहीं आई है। ऐसे में छात्रों ने कैंपस हटाओ कॉलेज वापस लाओ की मांग की। विरोध प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश महर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस महर, एबीवीपी नगर मंत्री दीपक भट्ट, विकास चौधरी, सम्राट, हरीश, अभय, मानसी भट्ट, पूजा, कमला, मनीषा, अंजलि, प्रियंका, कंचना आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे।

More Stories
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत में ‘जैक्लीन नाशपाती’ की सफल खेती, किसानों के लिए बनी नई उम्मीद