June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भारतीय मूल की नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स घर में आपका स्वागत है..सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से पृथ्वी, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन

अंतरिक्ष में फंसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिन बाद बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर धरती पर सकुशल लौट आये। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी उनके साथ हैं।

भारतीय मूल की नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं। सुनीता और विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) से मंगलवार सुबह 8.15 बजे रवाना हुआ था. बुधवार तड़के 3.27 बजे स्पेसएक्स के यान ने फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग की. नासा ने इस उनके लैंडिंग बेहद खूबसूरत वीडियो लाइव किया.।
ऐसे में बहुत से लोगों को उनके कुशलता को लेकर भी चिंता होने लगी।कई बार अंतरिक्ष में हुई अनहोनी को याद दिलाकर लोग उनकी कुशलता की प्रार्थना करते। लेकिन भारत की बेटी ने हर जरूरी मौकों पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें भेजकर, मैसेज भेजकर लोगों का दिल जीत लेंती। आखिरकार 19 मार्च 2025 को वो सकुशल धरती पर लौट आई हैं।
नासा के अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने नौ महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर वापसी की है। उनकी वापसी के बाद मेडिकल जांच, जॉनसन स्पेस सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण और मिशन के अनुभवों पर चर्चा होगी। उन्हें कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
वॉशिंगटन: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद स्पेस से पृथ्वी पर लौट आए हैं। बीते साल जून में दोनों अंतरिक्ष में गए थे।उनका यह मिशन तकनीकी दिक्कतों और शेड्यूल में बदलाव के चलते काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कई तरह की दिक्कतों की वजह से कुछ दिन का ये मिशन नौ महीने लंबा हो गया। ऐसे में लगातार 59 साल की सुनीता विलियम्स और 62 वर्षीय बुच विल्मोर की धरती पर वापसी का इंतजार हो रहा था। ये इंतजार भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे पर खत्म हुआ है।
सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की धरती पर सुरक्षित वापसी हो गई है। हालांकि अभी उनको कई महत्वपूर्ण प्रक्रियायों से गुजरना होगा। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर फ्लोरिडा के तट पर उतरने के बाद स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकाले गए और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। ये उनकी शुरुआती मेडिकल जांच का हिस्सा है। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर पर असर होता है। कमजोर मांसपेशियों की वजह से चल नहीं पाने के चलते एस्ट्रोनॉट को स्ट्रेचर पर ले जाने का प्रोटोकॉल है।
स्पेस सेंटर पहुंचेगे अंतरिक्ष यात्री
सुनीता और बुच को फिलहाल ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया गया है। सेंटर में दोनों एस्ट्रोनॉट कुछ दिनों तक स्वास्थ्य जांच के लिए रहेंगे। यह भी अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद की एक नियमित प्रक्रिया है। नासा के डॉक्टर उन्हें घर जाने की अनुमति देने से पहले उनकी पूरी जांच करेंगे। अगले कुछ दिन में दोनों को घर जाने की इजाजत दी जा सकती है।

शेयर करे