चंपावत। शीतजल मत्स्यकीय अनुसंधान केंद्र मुड़ियानी
में सिक्किम राज्य के किसानों को मछली पालन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 20-20 के ग्रुप में 6 दलों को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
केंद्र के प्रभारी डॉ. किशोर कुणाल के साथ मत्स्य वैज्ञानिक रेनबो ट्राउट मछली पालन की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। रेनबो ट्राउट मछली ठंडे पानी की मछली है इसके लिए साफ पानी की आवश्यकता होती है। इस मछली का बाजार में अच्छा दाम मिल जाता है यह 700 से ₹1500 प्रति किलो के दर से बिक जाती है। मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. किशोर कुणाल बताया कि
रेनबो ट्राउट के पालन से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। बस सटीक जानकारी और तकनीकी ज्ञान बेहद जरूरी है। इस दौरान रखरखाव, फिडिंग, ब्रीडिंग आदि की जानकारी मत्स्य पालकों को दी गई। इससे पूर्व सिक्किम राज्य के पैक्योंग, सोरेंग, गैंगटोक, ग्यालसिंग, नाम्ची के 100 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब मंगन जिले 20 मत्स्य कृषकों को रेनबो ट्राउट मछली के पालन, प्रजनन, हैचरी प्रबंधन और बीमारियों की रोकथाम आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान केंद्र की वैज्ञानी डॉ. गरिमा, डॉ. पंकज, महेश जोशी, कृष्णा जोशी, गोविंद आदि मौजूद रहे।
शीतजल मत्स्यकीय अनुसंधान केंद्र मुड़ियानी में सिक्किम के किसानों को दिया जा रहा रेनबो ट्राउट मछली पालन का प्रशिक्षण

More Stories
SSB के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने पंचम वाहिनी का निरीक्षण किया, ओपन जिम का हुआ उद्घाटन
एसडीएम के निर्णय पर टीका हथकरघा प्रदर्शनी का भविष्य, व्यापार संघ और आयोजकों में हुई तीखी बहस
खूना बोरा के पास डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर 3 घायल