June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

शारदा बैराज बनबसा में शारदा नदी में डूब रहे नेपाली मूल के व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

चंपावत।
चौकी शारदा बैराज बनबसा में शारदा नदी के तेज बहाव में डूब रहे व्यक्ति को किया गया सकुशल रेस्क्यू
चौकी शारदा बैराज,थाना बनबसा में समय करीब 6.30 सांय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शारदा बैराज पुल से शारदा नदी में गिर गया है । सूचना पर चौकी शारदा बैराज पुलिस तथा जल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए शारदा नदी की तेज लहरों के बीच अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर डूब रहे व्यक्ति को नदी के गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला।

देखने पर उक्त व्यक्ति नेपाल राष्ट्र का प्रतीत हो रहा था तथा अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था । मौके पर *प्राथमिक उपचार* के बाद उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से *सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टनकपुर* भिजवाया गया। जहा उपचार के बाद उक्त व्यक्ति होश में आया।
पूछताथ में उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम महेश गिरी पुत्र नारद गिरी, निवासी गड्ढा चौकी, नेपाल राष्ट्र बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित राहत बचाव कार्य कर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बचाये जाने पर लोगों ने पुलिस की सराहना की ।
पुलिस टीम में उ.नि.अरविन्द कुमार प्रभारी चौकी शारदा बैराज, गोताखोर देवेंद्र गोस्वामी, हे.का. विजय राणा,हे.का.परमजीत सिंह

शेयर करे