चंपावत।
राम मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया।
वर्षगांठ पर चंपावत जिला मुख्यालय में गांधी चौराहे के समीप राम कथा का आयोजन हुआ।विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान और एकल अभियान के सहयोग से कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचन एकल अभियान व्यास कथाकार मंगेश्वरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के एडवोकेट मोहित पांडे, मदन बिष्ट, रमेश मौनी, हिमांशु, सुमन, भुवन पांडे आदि ने सहयोग प्रदान किया।

More Stories
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण