लोहाघाट । लोहाघाट नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी रनजीत अधिकारी को टिकट दिया है। राजकीय ठेकेदार गिरधर सिंह अधिकारी के पुत्र रनजीत के मधुर व्यवहार के सभी कायल हो रहे हैं। वह जहां भी प्रचार में जा रहे हैं अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कचहरी वार्ड में घर-घर जाकर प्रचार किया और लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगर आम जनता का उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वह नगर की मूलभूत समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करेंगे।

More Stories
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण