September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

विश्व हिन्दू परिषद ने टेलर की दुकानों में नाप लेने के लिए महिला कर्मी की मांग उठाई एसडीएम को ज्ञापन दिया

Dukan Ad
Dukan Ad

विश्व हिन्दू परिषद ने टेलर की दुकानों में नाप लेने के लिए महिला कर्मी की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन दिया
लोहाघाट। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लेडीज टेलर की दुकानों में नाप लेने के लिए महिला टेलर की मौजूदगी की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर में कई लेडीज टेटर की दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों के बहार तो लेडीज ट्रेलर का बोर्ड लगा हुआ। लेकिन अंदर पुरुष टेलर महिलाओं के वस्त्रों की नाप ले रहे है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के कपड़ों की सिलाई वाली दुकानों में नाप-जोख के लिए महिला टेलर होनी आवश्यक है। जिससे महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही नगर में खुली हुई हेयर कटिंग सेलूनों में कार्यरत व्यक्तियों का पूर्ण सख्ती के साथ सत्यापन किया जाए और उनके लाइसेंस को चैक किया जाएं। कार्यकताटों ने बगैर सत्यापन के कार्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह समस्त कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर नगर संयोजक बजरंग दल विजय बिष्ट,नगर मंत्री कमल बोहरा, नरेश कुमार, नितिन बोहरा, अनिल सिंह, मोहित सिंह, राकेश जोशी, भास्कर मुरारी, राहुल सिंह, पप्पू आदि मौजूद रहे।

शेयर करे