नगरू घाट मेले के लेकर श्री नागार्जुन मंदिर समिति और नगरू घाट मेला समिति के साथ की बैठक
चम्पावत। श्री नागार्जुन मंदिर एवं नगरू घाट मेला समिति ग्राम सभा पासम क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित श्री नागार्जुन बाबा मंदिर नगरू घाट में दिनांक 14 नवंबर 2024 की देर सांय से दिनांक 15 नवंबर 2024 की प्रातः 10:00 बजे तक विशाल पारंपरिक नगरू घाट मेला, देव डोल यात्रा,देव स्नान का आयोजन होना है। कार्यक्रम में चम्पावत, लोहाघाट व स्थानीय क्षेत्र व नेपाल राष्ट्र से लगभग 2000-2500 श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
शुक्रवार को को पंचेश्वर पुलिस द्वारा नगरू घाट मेला समिति के सभी सदस्यों की थाना कोतवाली पंचेश्वर में, गोष्ठी की। नगरू घाट मेले के सकुशल संचालन, मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था के समुचित व्यवस्थापन व सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था, वैधानिक प्रशासनिक अनुमति प्राप्त किए जाने, मेला वॉलिंटियर्स, मेला क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त वाहन पार्किंग, मेडिकल कैंप,हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

More Stories
बीस सूत्री कार्यक्रम में चम्पावत का दबदबा, 99.75 प्रतिशत प्रगति के साथ लगातार 15 माह से प्रदेश में
टनकपुर में 14.25 करोड़ रुपये से बनेगा मीडिया सेंटर, पत्रकारों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
एनएच-125 चौड़ीकरण में बड़ा बदलाव, चम्पावत में 45 के बजाय 30 मीटर होगा ROW