October 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

विधायक फर्त्याल और एनएच के बीच हुआ विवाद समाप्त आरजीबीएल और शिवालया ने शुरू किया काम

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत।लोहाघाट। एनएच में भारतोली के पास एनएच के अधिकारियों और विधायक फर्त्याल के बीच हुवा विवाद समाप्त हो गया है।  एनएच के निर्माण कार्य में लगी आरजीबीएल और शिवालया कंपनी ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है तथा स्वाला और भारतोली में मलबा हटाने का काम भी शुरू हो गया है।
विधायक फर्त्याल और एनएच के बीच हुए विवाद में दो दिन बाद आपस में समझौता हो गया है।
एसडीएम अनिल गर्ब्याल और सीओ अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में डिप्लोमा इंजीनियर संघ और विधायक की आपस में लोहाघाट के सीटर वैली सभागार में 25 जुलाई रविवार वार्ता हुई। बैठक में दोनों पक्षों अपनी-अपनी बात रखी। जिसमें विधायक ने कहा कि 25 जुलाई रविवार को भारतोली के पास मौके पर जाकर उन्होंने मौके पर जाकर लोगों की व्यथा सुनी थी इसमें उन्होंने बताया था सड़क कटिंग के कार्य से गांव में खतरा पैदा हो गया। जिस पर उन्होंने एनएच को समय से कार्य पूरा करने के लिए  निर्देशित किया । विधायक ने कहा कि उनका विवेक कुमार सक्सेना से कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। वह भविष्य में भी हमेशा एनएच को सहयोग करते रहेंगे। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने गले मिले और हाथ मिलाया। बताया जा रहा है जी समझौते में आरएसएस का भी महत्वपूर्ण रोल रहा।
इस मौके पर एनएच के ईई एलडी मथेला, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, नवीन चन्द्र, एनसी पांडेय, राजेन्द्र गिरी जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
सुलह समझौते की बाद एनएच के अधिकारियों ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है । जिसमें मारपीट करने थप्पड़ लगाने जैसी बात का जिक्र नहीं है जिसमें कहा गया है कि विधायक ने कहा है कि गलतफहमी के कारण कुछ विवाद हुआ था। वही बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि विधायक फर्त्याल ने एई विवेक सक्सेना विवेक सक्सेना से हाथ मिलाया।

शेयर करे