चंपावत। पुलिस कंट्रोल रूम चंपावत सूचना मिली कि अमोडी के पास एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर सड़क से नीचे कूद गया है । घटना कीसचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम और एसडीआरएफ टीम रवाना हो गई । और रेस्क्यू अभियान चलाया गया । कूदने वाला व्यक्ति विपिन नगरकोटी पुत्र शंकर दत्त नगरकोटी निवासी धौला बिण जनपद पिथौरागढ़ उम्र 30 वर्ष बताया गया। घायल विपिन क108 के माध्यम जिला अस्पताल लाया गया । जहां उपचार के बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि कूदने वाला व्यक्ति सनकी प्रवृत्ति का था और नशे में भी बताया जा रहा था। रेस्क्यू करने वाली टीम में एस डीआरएफ उपनिरीक्षक डूंगर सिंह, भुवन लाल सुरेंद्र आदि शामिल रहे।

More Stories
राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गुलदार के हमले में किशोर की मौत, शोकाकुल परिवार को वन विभाग ने दी 10 लाख की सहायता
गुलदार ने घर के पास से खींचकर 13 वर्षीय किशोर को मार डाला