चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के कारी और सिमिया उरी के पास एक निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी के वहां के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल रही है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या uk05 का 0521 सड़क निर्माण के काम में लगा था। हादसे में 2 यात्री के मरने का अंदेशा है,अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वाहन में तीन मजदूर और तीन कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे है।। जानकारी मिलते ही तामली थाने की पुलिस, SDRF और अन्य एजेंसियां स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटी है। पांच लोगो को खाई से निकला गया है जबकि एक व्यक्ति को खोज रहे हैं । घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लया जा रहा है

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल