चंपावत। ऐड़ीसेरा छतकोट के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी की गांव के समीप एक विशाल अजगर ने एक बकरी को निवाला बना लिया है। ग्रामीण दहशत में हैं।
डिप्टी रेंजर चतुर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ऐड़ीसेरा छतकोट पहुंची जहां अजगर पर कुत्तों ने हमला कर दिया था । जान बचानेके लिए अजगर नाले में चला गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग कीटीम ने उसका सफल स्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में वन बीट अधिकारी हरीश जोशी, सौरभ पाण्डेय, संजय बिष्ट शामिल रहे।
डिप्टी रेंजर चतुर सिंह ने अजगर संरक्षित तथा विलुप्त प्रजाति का है। जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार