चंपावत जिले में लगातार दो दिनों से हो रही है मूसलाधार बारिश से चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय महामार्ग में धौंन स्वाला के बीच में भारी मलबा आ जाने से बंद हो गया ।वही धौंन के पास सुबह एक अल्टो वाहन भारी मलबे की चपेट में आ गयी जिसे बाद में जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया । घटना में चालक बाल-बाल बच गया तथा पहले ही वाहन से उतर गया।
वहीं भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी नुकसान हुआ है ग्रामीण अंचल की 6 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गई हैं इन सड़कों में भारी बारिश से मलवा आ गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में उपजाऊ खेत घरों की सुरक्षा दीवार भी बारिश की भेंट चढ़ गई ।वहीं मैदानी क्षेत्र में टनकपुर बनबसा में नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई शारदा की किनारे के आवासों को चेतावनी देते हुए पहले ही खाली करवा लिया गया था। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने राष्ट्रीय महामार्ग 9 में जरूरी होने पर ही यातायात करने की चेतावनी जारी की है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में हल्द्वानी का प्रयोग किया जा सकता है।

More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष:पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन रहे है जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी
केएमवीएन में गैर सरकारी निदेशक बने रोहित बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
टैक्सी चालक हत्या कांड: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, तीन अभियुक्त बरी