November 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कफल्टा मल्ला में गुलदार का आतंक …रसोई में घुसकर अधेड़ को किया घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

कफल्टा मल्ला में गुलदार का आतंक
…रसोई में घुसकर अधेड़ को किया घायल
चंपावत। सीमांत तल्लादेश के कफल्टा मल्ला में गुलदार ने रसोई में घुसकर 48 वर्षीय अधेड़ को घायल कर दिया। घटना 16 सितंबर की है । कफल्टा मल्ला में 48 वर्षीय भूप सिंह उम्र 48 वर्ष से अपनी रसोई में कार्य कर रहे थे इसी दौरान गुलदार ने पीछे से हमला कर दिया।  उनकी कमर और जांघ को बुरी तरह घायल कर दिया। घर में मौजूद अन्य लोगों ने जब चीख पुकार मचाई तो गुलदार भाग खड़ा हुआ। उस समय घर में उनकी पत्नी एक बेटा मौजूद थे। मंच तामली सड़क के बंद होने के कारण उन्हें अगले दिन अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। बुधवार को जब सड़क खुली तो डोली से मंच तामली सड़क में चतुरबोट तक लाया गया उसके बाद यहां से प्राइवेट वाहन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह महर, नंदन सिंह आदि ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

शेयर करे