September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सीएम धामी ने आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जिले में आपदा से हुए नुकसान का संज्ञान लिया है। सीएम के निर्देश पर

लगातार हो रही वर्षा से राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला और बाराकोट में मार्ग बाधित होने के कारण चंपावत में कई यात्री फंस गए थे। फंसी हुई पांच बसों के यात्रियों को राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग और नगर पालिका विभाग द्वारा रहने और खाने की व्यवस्था कराई गई। जिसमें 133 यात्रियों को रैन बसेरे में रहने की व्यवस्था कराई गई।  जिसमें 107 पुरुष 7 महिलाएं और 19 बच्चे हैं, जिनकी रहने और खाने की व्यवस्था रैन बसेरे में की गई।
फंसे हुए यात्रियों की व्यवस्था हेतु उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल जी के साथ राजस्व टीम के सुनील सिंह, अमित सिपाल, विनोद देव,पवन , पुष्कर नाथ एवम पूर्ति अधिकारी मनोज साह और उनकी टीम एवम नगर पालिका से प्रदीप भट्ट, गोपाल नाथ, रमेश जोशी, सचिन गडकोटी, मदन कुमार आदि लोगों द्वारा लोगों की मदद की गई। उक्त कार्य में समाजसेवी रोहित बिष्ट , ऋषभ तिवारी जी द्वारा सहयोग किया गया। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों की हर संभव सहायता करने हेतु निर्देशित दिए हैं।

शेयर करे