
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार जे नायक ने मीडिया को बताया कि हमारी मांग है कि अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए और वहां पर सीसीटीवी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में काम करने वाले 60 फीसदी डॉक्टर और नर्स, महिलाएं होती हैं।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) में तोड़फोड़ के विरोध में डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है ।FORDA ने ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर मामले में पहले भी दो दिन तक हड़ताल की थी। हालांकि सरकार से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई थी। ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार रात को कुछ लोग कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में घुस गए थे।और उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
खेतीखान में दीप महोत्सव का कल होगा भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल करेंगे उद्घाटन
पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ योगेन्द्र सिंह रावत ने सुनीं समस्याएं, निष्ठा और अनुशासन से कार्य करने के दिए निर्देश
38 साल की सेवा के बाद वन दरोगा करम सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई