October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

उद्यान के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित होगी मुडियानी नर्सरी

Dukan Ad
Dukan Ad

उद्यान के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित होगी मुडियानी नर्सरी
चम्पावत: जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने शुक्रवार को मुड़ियानी स्थित नर्सरी का निरीक्षण किया 12 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली इस नर्सरी में सेव,किवी,चेरी,अखरोट आदि के पौधे लगाए गए हैं । जिससे भविष्य में मदर प्लांट तैयार कर किसानों को पौधे देने की योजना है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर नर्सरी को पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित करने की योजना है जिसके तहत यहां विभिन्न प्रकार के पुष्प लगाए गए हैं। जिसमें जरबेरा, लिलियम, ट्यूलिप, ग्लोरडियस,जीनिया,डहेलिया के पौधे लगाए गए हैं। यहां अदरक और आलू की खेती भी की जा रही है जिसके बीज भविष्य में किसानों को बांटे जाएंगे । जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि नर्सरी को हॉर्टिकल्चर और पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने मुड़ियानी नर्सरी को विकसित करने की घोषणा की है जिसके तहत तमाम कार्य किए जा रहे हैं।

शेयर करे