महिला से अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी पर पुलिस ने एक पर मुकदमा दर्ज किया
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के एक गांव में घर घुसकर महिला के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
रविवार को लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बाराकोट ब्लाक की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति ने उसके घर में धुसकर अभद्रता, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बची राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 452 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले की जांच एसआई अंजू यादव कर रही हैं।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल