October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड बनेगा नंबर वन, कोलीढेक झील और एबटमाउंट का किया भ्रमण

Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तराखंड को पर्यटन के हब में नंबर वन होगा: सतपाल

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चंपावत जिले का एक दिवसीय भ्रमण किया । लोहाघाट में कोलीढेक झील भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा की पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को नबंर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट में एबटमांउट और कोलीढेक झील में सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
मंगलवार को कोलीढेक झील आए लोक निर्माण व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोहाघाट के एबटमाउंट और कोलीढेक झील में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को झील में सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन पर उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन बनाया जा रहा है। ।
:::फोटो।
परिचय। कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज के लोहाघाट आने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

शेयर करे