चम्पावत। शनिवार की सुबह टनकपुर-चम्पावत एनएच पर अमोड़ी-बेलखेत के बीच स्थित भनारखोला के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है।
आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 22 जून की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिकअप संख्या यूके06सीडी/9253 अमोड़ी-बेलखेत के बीच स्थित भनारखोला के पास लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन नानकमत्ता से लोहाघाट जा रहा था। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान दानिश पुत्र मोहम्मद नबीश अहमद उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। अमोड़ी के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायल का नाम वसीम पुत्र मोहम्मद सलीम उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश है। बताया जा रहा है कि पिकअप में मुर्गियां लाई जा रही थीं। मालूम हो कि इससे पहले भी मुर्गियां ला रही जीप हादसे का शिकार हो चुकी हैं

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल