October 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कोली ढेक झील से पानी देने की मांग को लेकर कोली ढेक की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।
कोलीढेक की महिलाओं ने झील से पानी देने की मांग उठाई
लोहाघाट। पेयजल की समस्या को लेकर कोलीढेक की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कोलीढेक झील से पानी देने की मांग उठाई। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को कोलीढेक की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइन से पानी नहीं आ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत विभाग ने 15 से 20 घरों में पेयजल लाइन बिछाकर योजना का कार्य अधूरा छोड़ दिया है। जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। पानी के लिए मिलों दूर जाना पड़ रहा है और खरीदना भी पड़ रहा है। महिलाओं ने कोलीढेक झील से पेयजल देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह डीएम कार्यालय में धरने के लिए मजबूर हो जाएंगी। एसडीएम ने महिलाओं की समस्या को सुनकर जल निगम के ईई को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर बृजेश जोशी, अल्का ढेक, पुष्पा ढेक, जानकी ढेक, सुनीता ढेक, मंजू जोशी, पूजा ढेक, कृष्ण ढेक, रेनू ढेक, मीना ढेक, शांति जोशी, अनीता माहरा, बच्ची देवी, किरन देवी, रेखा ढेक, भावना देवी आदि मौजूद रहीं।
:::फोटो।
परिचय। लोहाघाट में कोलीढेक की महिलाओं ने पेयजल की समस्या को एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया।

शेयर करे