लोहाघाट। रामलीला कमेटी लोहाघाट ने राम मंदिर के पास सुरक्षा की मांग पर लोहाघाट थाना पुलिस को ज्ञापन दिया है।गुरुवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के सचिव मुकेश साह ने लोहाघाट पुलिस थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा कि रामलीला मैदान में बने राम मंदिर के तल कक्षों में कुछ दिनों से अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की है। जिससे मंदिर व उसके तल कक्षों को नुकसान पंहुचने की संभावना है। सचिव मुकेश साह ने पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सहयोग की मांग की है। लोहाघाट थाने के एसएसआई चेतन रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार