September 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पुलिस और एसएसबी जवानों ने 13.53 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को दबोचा

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर। टनकपुर में पुलिस और एसएसबी जवानों ने 13.53 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को दबोचा है। पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी अजय गणपति के निर्देश में मादक पदार्थों की रोकथाम केलिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी एसएचओ बीएस बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर शाम शारदा बैराज के पास ब्रह्मदेव, कंचनपुर वार्ड नं नौ, थाना महेंद्र नगर, नेपाल निवासी, 18 वर्षी जीवन भट्ट पुत्र किशन भट्ट के पास से 13.53 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह स्मैक नानकमत्ता से खरीदकर नेपाल में अधिक दाम में बेचने ले जा रहा था। जिसे सगारा रहते पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस टीम में एसआई ओम प्रकाश, विक्रम सिंह, गुलाम जिलानी, अशोक कुमार, पंकज कुमार राय, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, उमेश राणा आदि शामिल रहे।

शेयर करे