लोहाघाट । आज विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल और इंटर मीडिएट मे 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 32 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह और कमला नेहरु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष 19 बच्चो को कमला नेहरु पुरस्कार से राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया,इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य कुमाऊं संभाग जगदीश चंद्र पांडे तथा पूर्व प्रदेश निरीक्षक वर्तमान में भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णानंद चौबे वर्तमान कुमायू संभाग निरीक्षक चंपावत विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेशानंद , प्रबंधक कुंवर प्रथोली जी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर जोशी जी अध्यक्ष सतीश चंद्र खर्कवाल जी , सतीश चंद्र पांडे जी भूपाल मेहता, गोविंद वर्मा, राजू गडकोटी कोषाध्यक्ष कैलाश बगोली, आनंद ओली,जगदीशओली, सचिन जोशी,राजू पुनेठा,मयंक पुनेठा, हिमांशु राय, मनीष देव तुलसी प्रसाद ओली, श्री योगेश पांडे जी श्री मोहन चंद्र जोशी जीद्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ कियाइ।इस अवसर पर नवीन कार्की ने विद्यालय में बोरवेल कुआं खोदने की घोषणा की । जिस पर विद्यालय परिवार ने और प्रबंध समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभिवावक भूतपूर्व छात्र और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र बगोली ने पुरस्कार दिया । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी द्वारा आए हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार का पूर्व छात्र छात्राओं स्वागत और आभार प्रकट किया और सभी को धन्यवाद दिया।


More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की