जंगल में आग लगाने पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज
लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में कोटला के जंगल में आग लगाने पर वन विभाग की तहरीर पर पंचेश्वर कोतवाली ने एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया।
मंगलवार को कोटला के जंगलों में आग लगाने की घटना के मामले का वीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसका संज्ञान वन विभाग ने लिया। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि वायरल वीडीयो का संज्ञान लेते हुए पहले आग लगाने वाले व्यक्ति की पहिचान की। रेंजर ने बताया कि उन्होंने पंचेश्वर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पंचेश्वर कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जंगल में आग लगाने वाले आरोपी निलाप राम निवासी किमतोली लोहाघाट के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश