चंपावत। मैराेली के जंगल में लगी भीषण आग घरों तक पहुंची। ग्रामीणों ने स्वयं घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में वन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई थी लेकिन वन विभाग आग बुझाने नहीं पहुंचा। सिर्फ ग्रामीणों को आग के नजदीक न जाने की नसीहत दी थी। लेकिन हवा के साथ आग आवासीय भवनों तक पहुंच गई रात के 1:30 तक ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी ला ला कर आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की जनता राम भरोसे है । वन विभाग को सूचना के देने के बाद भी वन विभाग आग बुझाने नहीं पहुंचा।
आग से चीड़ और बांज के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा। आग से ग्रामीणों के अमरूद,माल्टा और केले के पेड़ भी जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि पास के नौले से पानी लाकर महिलाओं ने आग पर पानी डाला। आग बुझाने में मुन्नी देवी,प्रहलाद सिंह, सुनीता देवी, शिवानी, मुन्नी देवी,नारायण दत्त, सुरेश सिंह बिष्ट,नरेश सिंह,किशन सिंह आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया।
वहीं आग को लेकर डीएफओ रमेश चंद्र कांडपाल से जानकारी लेनी चाहिए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

More Stories
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं