लोहाघाट। केन्द्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर जीआईसी लोहाघाट के हैलीपैड में आईबी, एनएसजी और एलआईयू ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान
भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बुधवार को लोहाघाट में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने बताया कि 12 अप्रैल को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोहाघाट आएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जीआईसी हैलीपैड में उतरने के बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री का काफिला जयंती भवन, हथरंगिया, मीना बाजार से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा। जहां केन्द्रीय रक्षा मंत्री जनता को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसी तैयारियों को लेकर हैलीपैड और रामलीला मैदान में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिसके लिए आईबी, एनएसजी और एलआईयू ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, सतीश खर्कवाल, जीवन गहतोड़ी, चन्द्रशेखर जोशी, आनंद राय मौजूद रहे।

More Stories
टनकपुर की टाल से बरामद अवैध लाखों मूल्य की लकड़ी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ का आयोजन
मायावती आश्रम में योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग का दिया संदेश